{"_id":"6071f6118ebc3e246a000237","slug":"vaccine-given-to-1036-people-udhampur-news-jmu2332068163","type":"story","status":"publish","title_hn":"1036 लोगों को दी गई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1036 लोगों को दी गई वैक्सीन
विज्ञापन
उधमपुर। देश के अन्य हिस्सों की तरह उधमपुर में भी कोरोना वैक्सीन की कमी सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग के पास स्टाक कम होने के कारण दो दिन बहुत कम संख्या में लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जा रही है। वैक्सीन कमी के कारण ही शनिवार को जिले में केवल 1036 लोगों को वैक्सीन लगाई जा सकी है। स्वास्थ्य विभाग के डीएचओ का कहना है कि सात हजार डोज की नया स्टाक पहुंच गया है। अगले कुछ दिन वैक्सीन में कमी नहीं आएगी।
गौरतलब है कि जिले में कोरोना वैक्सीन लगाने का काम युद्ध स्तर पर किया जाररहा है। हर रोज करीब चार हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही थी और इनमें ज्यादातर 45 से 50 आयु वर्ग के थे। लेकिन शुक्रवार को अचानक ही वैक्सीन लगाने वाले लोगों की संख्या में कमी आ गई। इसका मुख्य कारण वैक्सीन की कमी था। स्वास्थ्य विभाग के पास स्टाक खत्म होने की कगार पर पहुंच गया था। इसलिए शुक्रवार को केवल 2516 लोगों को वैक्सीन दी गई। शनिवार को तो इनकी संख्या और भी कम हो गई और केवल 1036 लोगों को ही वैक्सीन दी जा सकी। शनिवार को काफी संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए बनाए गए सेंटर पहुंचे, लेकिन ज्यादातर को बिना वैक्सीन लगवाए ही लौटना पड़ा। शाम तक 45 से 60 आयु वर्ग के 653 लोगों को पहली और एक को दूसरी डोज दी गई। 220 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 99 को दूसरी डोज दी गई। तीन स्वास्थ्य कर्मचारियों को पहली और छह को दूसरी डोज दी गई। 18 फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहली और 36 को दूसरी डोज लगाई गई है।
वैक्सीन कम होने के कारण ही दो दिन से कम संख्या में लोगों को वैक्सीन लग पाई। लेकिन शाम को सात हजार नई डोज का स्टाक पहुंच गया है। रविवार और अगले कुछ दिन वैक्सीन में कमी नहीं होगी।
विज्ञापन
- मोहम्मद यासीन, डीएचओ, उधमपुर