फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Vaccine applied to 3632 people

3632 लोगों को लगाई गई वैक्सीन

विज्ञापन
Vaccine applied to 3632 people
उधमपुर। जिले में कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या में सोमवार को बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। शाम तक जिले में कुल 3632 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी थी। सुबह से शाम तक लोग वैक्सीन लगवाने के लिए जिला अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचते रहे। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने का काम तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन

करीब तीन महीने से जिले में कोरोना वैक्सीन लगाने का काम चल रहा है। वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी अप्रैल में देखने को मिली है। पहले तो केवल स्वास्थ्य कर्मचारियों और फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जा रही थी, लेकिन अब वरिष्ठ नागरिकों और 45 से 60 आयु वर्ग के लोगों को भी वैक्सीन लगाने का काम तेजी से किया जा रहा है। इसी कारण अब वैक्सीन लगाने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। रविवार को जिले में कुल 1377 लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी। रविवार की छुट्टी होने के कारण कम संख्या में लोग वैक्सीन लगाने के लिए आए थे, लेकिन सोमवार को दुगने से भी अधिक लोगो का वैक्सीन लगाई गई है।
विज्ञापन

जिले में शाम तक कुल 3632 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 45 से 60 आयु वर्ग के 1858 लोगों को पहली और 26 को दूसरी डोज लगाई गई है। 1055 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 554 को दूसरी डोज दी गई है। 31 स्वास्थ्य कर्मचारियों को पहली और दस को दूसरी डोज दी गई है। 14 फ्रंट लाइन वर्कस को पहली और 84 को दूसरी डोज दी गई है। जिले में अभी तक कुल 79730 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 65878 लोगों को पहली और 13652 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। इनकी संख्या में मंगलवार को भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। बुधवार को कम लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed