फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Vaccination

तीन हजार से अधिक लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
Vaccination
उधमपुर के जिला अस्प्ताल में कोरोना वैक्सीन लगवाता व्यक्ति - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जिले में मंगलवार को तीन हजार से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इसमें सबसे अधिक लोगों को वैक्सीन रामनगर में लगी। सभी केंद्रों में सुबह से दोपहर तक लोग पहुंचते रहे। वैक्सीन के लिए सबसे कम लोग जिला अस्पताल में पहुंचे।
विज्ञापन

जिले में टीकाकरण कराने वाले लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को शाम तक कुल 3496 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। 18 से 44 साल के 1675 लोगों को पहली और 1129 लोगों को दूसरी खुराक दी गई। वहीं, 45 से 60 साल के कुल 87 लोगों ने पहली और 446 लोगों ने दूसरी खुराक ली। इसके अलावा 60 से अधिक आयु के 28 लोगों को पहला और 131 को दूसरा डोज दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, रामनगर ब्लॉक में 1007, चिनैनी में 957, पंचैरी में 483, मजालता में 243, बसंतगढ़ में 297, टिकरी में 296 और जिला अस्पताल में 191 लोगों को टीका लगाया गया। जिले में अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 584343 खुराकें देने में कामयाबी हासिल कर ली है। इनमें 389622 लोगों को पहली खुराक, और 194521 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। पहला डोज लगाने में स्वास्थ्य विभाग ने 92.61 प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त किया है। जबकि, दूसरे डोज में 46.21 प्रतिशत लोगों को टीका लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed