{"_id":"61521f438ebc3e0bc6260679","slug":"vaccination-udhampur-news-jmu2445741178","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह बाद छह हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह बाद छह हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिले में सोमवार को छह हजार से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। करीब दो महीने के बाद जिले में इतने अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने में कामयाबी मिली है। सुबह से शाम तक लोग वैक्सीन लगवाने के लिए वैक्सीन सेंटरों में पहुंचते रहे। इनकी संख्या में मंगलवार को भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।
जिले में कोरोना संक्रमण की दर में बहुत ज्यादा कमी आई और अब वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को छुट्टी के दिन इनकी संख्या में कमी आ रही है। लेकिन बाकी के दिन इनकी संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को सुबह से शाम तक कुल 6190 लोगों को वैक्सीन लगाने में कामयाबी मिली है। इनकी संख्या में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी होने पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने बहुत ज्यादा राहत महसूस की है।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार 18 से 44 आयु वर्ग में 2070 लोगों को पहली और 2752 को दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग में 214 लोगों को पहली और 890 लोगों को दूसरी, 58 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 206 लोगों को दूसरी डोज दी गई है। वैक्सीन लगवाने के लिए सुबह से ही लोगों की सेंटरों के बाहर कतार लग गई थी और फिर यह कतार बढ़ती चली गई। अब ज्यादातर लोग दूसरी डोज लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं।