{"_id":"60da1c678ebc3e2ad4241fcf","slug":"vaccination-udhampur-news-jmu238336533","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 3552 लोगों ने लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 3552 लोगों ने लगवाया टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या में सोमवार को भी काफी बढ़ोतरी हुई। शाम तक जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में 3552 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन लगवाने वाले सबसे अधिक लोग 18 से 44 आयु वर्ग के थे। लोगों की संख्या में बढ़ोतरी से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को बहुत ज्यादा राहत मिल रही है।
करीब सप्ताह से जिले में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई है और इस प्रक्रिया के शुरू होने के बाद से ही वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि पिछले सप्ताह बहुत कम लोगों को वैक्सीन लग सकी थी।
20 जून को अब तक सबसे कम 59 लोगों को ही वैक्सीन लगी थी। इसका एक कारण 45 वर्ष से अधिक लोगों का वैक्सीन लगवाने के लिए सेंटर नहीं पहुंचना था। लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग ने इस आयु वर्ग के लोगों को घर घर जाकर वैक्सीन लगाना शुरू किया है। 21 जून से हर रोज ढाई हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लग रही है। इससे वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है।
विज्ञापन
सोमवार को एक स्वास्थ्य कर्मचारी ने पहली और तीन ने दूसरी डोज ली है। इसके अलावा एक फ्रंट लाइन वर्कर्स ने पहली और आठ ने दूसरी डोज ली। 18 से 44 आयु वर्ग में 1990 लोगों ने पहली डोज, 45 से 60 आयु वर्ग में 623 लोगों ने पहली डोज और 540 ने दूसरी डोज, 205 वरिष्ठ नागरिकों ने पहली और 262 ने दूसरी डोज लगवाई है। सोमवार को कुल 3552लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है।