फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Vaccination

जिला आयुक्त के निर्देश अनुसार होटल गेस्ट हाउस कर्मियों के होगे कोविड़ टेस्ट

विज्ञापन
Vaccination
उधमपुर के जिला अस्पताल में कोरोना टेस्ट करता स्वास्थ्य कर्मचारी - फोटो : UDHAMPUR
कटड़ा। रियासी में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद उपायुक्त चरणदीप सिंह ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि व्यापारी वर्ग के लोगों की कोरोना जांच की जाए। धर्मनगरी में कुछ यात्री संक्रमित पाए गए हैं, जिसको लेकर जिला प्रशासन गंभीर हो गया है।
विज्ञापन

बीएमओ डॉ. गोपाल दत्त ने बताया कि कटड़ा में होटल, गेस्ट हाउस, आदि में कार्य करने वाले कर्मचारियों की जांच शुरू करने को लेकर पर्यटन विभाग से उनकी सूची मांगी है। स्वास्थ्य विभाग 23 नवंबर से यह अभियान शुरू करने जा रहा है। इसके साथ ही दुकानों में कार्य करने वाले कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट 24 नवंबर से शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धर्मनगरी में हर दिन हजारों यात्री मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए आ रहे हैं। इससे कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बना हुआ है। बीते तीन-चार दिनों को देखें तो हर दिन दो से तीन मामले आ रहे हैं। इसी को देखते हुए उपायुक्त ने व्यापारियों की जांच के निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने इसके लिए टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed