फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Vaccination,corona awareness

स्वास्थ्य विभाग ने दोमेल से लेकर भारत नगर तक चलाया टेस्टिंग अभियान

विज्ञापन
Vaccination,corona awareness
दोमेल चौक के पास कोरोना टेस्ट कर हैल्थ कार्ड जारी करती स्वास्थ विभाग की टीम - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को दोमेल चौक से भारत नगर तक दुकानदारों की कोरोना जांच कर हेल्थ कार्ड जारी किए। टीम सदस्यों ने कहा कि उनकी तरफ से इस क्षेत्र में चौथी बार यह अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन

जिला विकास आयुक्त के निर्देशानुसार सभी दुकानदारों, ड्राइवरों तथा श्रमिकों का हर महीने आरटीपीसीआर टेस्ट करना अनिवार्य है। इस जांच में निगेटिव पाए जाने पर उन्हें एक हेल्थ कार्ड भी जारी किया जा रहा है, जिसे इन लोगों को हर महीने रिन्यू कराना है। ऐसे में इन लोगों का अपने काम में व्यस्त होने के कारण जांच केंद्रों पर जाना संभव नहीं हो पाता। इसी को देखते हुए इस क्षेत्र में इस अभियान को चलाया गया। ताकि, कारोना प्रबंधन को लेकर जिले में किसी प्रकार की चूक न हो पाए। इस जांच अभियान में अभी कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया है। अगर कोई संक्रमित पाया जाता है तो उसे फौरन जरूरी निर्देश देकर आइसोलेशन में भेज दिया जाता है।

दोमेल चौक के पास कोरोना टेस्ट कर हैल्थ कार्ड जारी करती स्वास्थ विभाग की टीम

दोमेल चौक के पास कोरोना टेस्ट कर हैल्थ कार्ड जारी करती स्वास्थ विभाग की टीम- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed