फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Union Minister Bhanu Pratap Singh told the achievements of the government

केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह ने सरकार की उपलब्धियां बताई

विज्ञापन
Union Minister Bhanu Pratap Singh told the achievements of the government
कटड़ा। धर्मनगरी में रविवार को केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह ने आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सफाई कर्मियों को प्रमाण पत्र व चार कर्मियों को पांच-पांच हजार के चेक भेंट किया। साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने आठ करोड़ माताओं व बहनों को उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन दिए हैं। आवास योजन के तहत लोगों को पक्के मकान बना कर दिए हैं। इसके साथ ही कई अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। आगे उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने मुझे रियासी जिले में जानकारी जुटाने के लिए भेजा है कि अनुच्छेद 370 व 35 ए के बाद क्या लोगों के काम हो रहे हैं या नहीं और क्या बदलाव आया हैं। इसके साथ ही सफाई कर्मियों को कोरोना काल में काम करने के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अंत में मां वैष्णो माता के दर्शन के लिए चले गए। वहीं इस मौके पर जिला आयुक्त चरणदीप सिंह, एसएसपी शैलेंद्र सिंह, एसडीएम अभिषेक शर्मा, एसपी अमित भसीन, एसडीपीओ कुलजीत सिंह व थाना प्रभारी सुनिल शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष विमल इंदु, अजय बडू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed