{"_id":"68925ca47724ad183401ac0a","slug":"udhampur-women-college-inter-college-national-anthem-competition-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-126047-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: अंतर महाविद्यालय राष्ट्रगान गायन प्रतियोगिता करवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: अंतर महाविद्यालय राष्ट्रगान गायन प्रतियोगिता करवाई
विज्ञापन
महिला कालेज में आयोजित राष्ट्रगान प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ आयोजक।
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। स्वतंत्रता दिवस समारोह के एक हिस्से के रूप में राजकीय महिला महाविद्यालय के संगीत विभाग ने एकल एवं समूह गायन की दो श्रेणियों में मंगलवार को प्राचार्या डॉ. नलिनी पथियाना के निर्देशन में अंतर-महाविद्यालय राष्ट्रगान गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया।
रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. इंदु खजूरिया ने भारत के गौरवशाली इतिहास, उसके लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी। एकल वर्ग में पांचवें सेमेस्टर की छात्रा महक देवी को सर्वश्रेष्ठ चुना गया, जबकि पांचवें सेमेस्टर की छात्रा श्रुति गुप्ता और तान्या ने दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा सोनाली देवी और आशु संब्याल को सांत्वना प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता के समूह वर्ग में छात्रा श्रुति गुप्ता, महक और सपना देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा तानिया, सुरभि शर्मा और कविता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया जबकि सोनाली देवी, प्रीति देवी और लक्ष्मी देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इससे पहले संगीत विभागाध्यक्ष सहायक प्राध्यापक डॉ. संजय कुमार ने विभाग द्वारा समय-समय पर, विशेष रूप से राष्ट्रीय दिवसों पर की जाने वाली गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण दिया। प्रतियोगिता के दौरान एसोसिएट प्रोफेसर उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. मूल राज, सहायक प्रोफेसर संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार और संगीत विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. मुक्तेशी शर्मा निर्णायक मंडल में शामिल थे। बाद में संगीत विभाग ने प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। पूरे कार्यक्रम का संचालन संगीत विभाग के सहायक प्रोफेसर यश कुमार ने किया। कार्यक्रम का संचालन पांचवें सेमेस्टर की छात्रा टीशा और जानवी शर्मा ने किया। इस अवसर पर रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. इंदु खजूरिया, डॉ. मोनिका गुप्ता, प्रो. अनीता गुप्ता, इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. यश पॉल, डॉ. ओम प्रकाश, प्रो. मुश्ताक अहमद और अन्य संकाय सदस्य एवं छात्र भी उपस्थित थे।