फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Two Dengue Case, Health Department in Action

Udhampur News: डेंगू के दो नए मामले सामने आए, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

विज्ञापन
Udhampur, Two Dengue Case, Health Department in Action
- जिला उधमपुर में इस वर्ष अब तक चार केस मिले, प्रभावित इलाकों में कराई जा रही फॉगिंग
विज्ञापन

-डेंगू से रहें सतर्क का लोगो लगाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। बरसात के मौसम में डेंगू ने जिला उधमपुर में पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को डेंगू के दो नए मामले सामने आए हैं। अब तक कुल चार केस इस वर्ष सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है।
विभाग की ओर से गठित गई टीमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को डेंगू से बचाव के लिए सावधानियां बरतने की सलाह दे रही हैं। डेंगू के चार मामलों में से दो शहर के विभिन्न वार्डों से सामने आए हैं जबकि दो ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित हैं। विभाग की ओर से गठित टीमें जिन क्षेत्रों से डेंगू के मामले सामने आए हैं वहां फॉगिंग करने के साथ ही लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन

इतना ही नहीं विभाग की ओर से जिले के विभिन्न क्षेत्र चाहे वह शहरी इलाका हो या ग्रामीण, सब जगह फॉगिंग शुरू करने जा रहा है ताकि डेंगू मच्छरों का खात्मा हो सके और कम से कम लोग डेंगू की चपेट में आ सकें। हालांकि अगर पिछले साल की बात करें तो लगभग 400 डेंगू के मामले सामने आए थे। इस बार विभाग की ओर से डेंगू पीड़ितों की संख्या में कमी लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम की ओर से लोगों को घरों के आसपास स्वच्छता रखना, कबाड़ का सामान इकट्ठा न करने, बारिश का पानी जमा न होने देना आदि सावधानियां बरतने को कहा जा रहा है।

कोट..
विभाग लगातार लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिन क्षेत्रों से डेंगू के मामले आ रहे हैं वहां फॉगिंग की जा रही है। जल्द ही शहर के वार्डों में भी विभाग की ओर से फॉगिंग शुरू करवा दी जाएगी।
- जोगिंद्र कुमार, डीएमओ स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed