फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur transporters supported the strike

उधमपुर के ट्रांसपोटरों ने किया हड़ताल का समर्थन

विज्ञापन
Udhampur transporters supported the strike
उधमपुर। आल जेएंडके ट्रांसपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से 24 फरवरी के शुरू की जाने वाली हड़ताल का उधमपुर की ट्रांसपोर्ट यूनियन के सदस्यों ने समर्थन करने का निर्णय लिया है। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि मौजूदा समय में किराया बढ़ाना बहुत जरूरी हो गया है। अगर किराया नहीं बढ़ाया जाता तो बहुत ज्यादा नुकसान झेलना पड़ सकता है। इसलिए सभी इस हड़ताल का पूरी तरह से समर्थन करेंगे।
विज्ञापन

आल जेएंडके ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से शनिवार को 24 फरवरी से हड़ताल शुरू करने का एलान किया गया। जब इसकी सूचना उधमपुर के ट्रांसपोर्ट यूनियन तक पहुंची वह भी इसका समर्थन करने को तैयार हो गए। मेटाडोर यूनियन के प्रधान और आल ट्रांसपोर्ट यूनियन के सदस्य दर्शन सिंह ने कहा कि दिन प्रतिदिन बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दाम और किराए में बढ़ोतरी न किए जाने के कारण ट्रांसपोर्टरों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। हालात यह बन गए हैं कि अब उनके लिए वाहन चलाना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर कई महीनों से नुकसान झेल रहे हैं और अब उनके लिए वाहन का खर्चा निकालना भी मुश्किल होता जा रहा है। इससे पहले छह जनवनी को ट्रांसपोर्टरों ने हड़ताल कर अपनी मांगों को सरकार के सामने रखा था। लेकिन सरकार ने आज तक उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया है। लेकिन अब जम्मू के ट्रांसपोर्टरों ने हड़ताल का एलान किया है तो उधमपुर के ट्रांसपोर्टर इसका पूरा समर्थन करेंगे। सरकार की तरफ से टोकन टैक्स में कमी कर भी राहत नहीं प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed