फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, traffic challan

Udhampur News: नाके लगाकर सुरक्षा के साथ त्योहार मनाने का पढ़ाया पाठ

Tue, 20 Aug 2024 05:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Tue, 20 Aug 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
udhampur, traffic challan
10 के काटे चालान, मंगलवार से हर रोज होगी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। रक्षा बंधन पर यातायात पुलिस ने शहर में नाके लगा कर लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। इस दौरान 10 चालान काटे और कई चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा गया।
उधमपुर थाना प्रभारी रघुवीर सिंह चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने एमएच और सलाथिया चौक पर सुबह ही नाके लगाए। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले दोपहिया एवं निजी वाहन चालकों को जागरूक करने के साथ ही चालान भी काटे गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि जहां त्योहार के दौरान युवा हुड़दंग मचाते हैं नजर आते हैं तो वहीं त्योहार मनाने के लिए लोग बिना अपनी सुरक्षा को दाव पर रख देते हैं। रक्षा बंधन के पावन पर्व को मनाने के लिए कई लोग वाहनों पर ओवर लोडिंग करते हैं। खासकर दोपहिया वाहन पर दो से अधिक लोग सवार होकर अपने रिश्तेदारों के घर आने जाने से परहेज नहीं करते और न ही उनकी सुरक्षा के लिए हेलमेट का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे ही लोगों को समझाने के लिए यह अभियान चलाया गया और त्योहार में खलल पैदा न हो इसलिए ज्यादा सख्ती नहीं बरती गई। लेकिन, मंगलवार से रोज सुबह यह अभियान चलाया जाएगा। उल्लंघनकर्ताओं को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed