फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Thoda Manwal, Demand Accident Hospital

Udhampur News: थलोड़ा मनवाल में एक्सीडेंटल अस्पताल की उठ रही मांग

विज्ञापन
Udhampur, Thoda Manwal, Demand Accident Hospital
मजालता। सुनील कुमार। एक्सीडेंटल अस्पताल की मांग वाली खबर के साथ
- मनवाल के आसपास के गांवों में सख्त जरूरत
विज्ञापन

- लगातार हो रहे हादसे, लेकिन इलाज की सुविधा नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी
मजालता। मनवाल और उसके आसपास के इलाकों में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। चिंता की बात ये है कि इस क्षेत्र में अब तक कोई एक्सीडेंटल अस्पताल नहीं है। इलाज के लिए दूर जाना पड़ता है।
घायलों को 40-50 किलोमीटर जम्मू या उधमपुर में ले जाना पड़ता है। इलाज में देरी से कई बार लोगों की जान तक चली जाती है। बहुत सारे हादसे जाम की वजह से होते हैं क्योंकि गाड़ियों की संख्या बहुत ज्यादा होने के कारण एक्सीडेंट होते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण ही यही है। गांववासियों ने कई बार प्रशासन से मांग की है कि यहां एक्सीडेंटल हॉस्पिटल बने लेकिन अभी तक यहां कोई एक्सीडेंटल हॉस्पिटल नहीं बना। अब लोग फिर प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि यहां एक एक्सीडेंटल हॉस्पिटल बनना चाहिए।
विज्ञापन

---
अस्पताल दूर होने के कारण लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है, कई बार लोगों की जान बचाना मुश्किल हो जाता है इसलिए उनकी सरकार से यह अपील है कि यहां एक एक्सीडेंटल अस्पताल बनाया जाए। - गीता देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

---
यहां पर एक्सीडेंटल हॉस्पिटल होना बहुत जरूरी है ताकि लोगों की जान बच सके और लोगों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े और उनका समय पर इलाज किया जा सके। - सुनील कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed