{"_id":"68a4dffbea2f5a380809dc6f","slug":"udhampur-sunny-day-traffic-smooth-at-highway-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-126484-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: माैसम साफ होने पर राहत, राजमार्ग पर यातायात रहा सुचारु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: माैसम साफ होने पर राहत, राजमार्ग पर यातायात रहा सुचारु
विज्ञापन
उधमपुर। मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर यातायात रहा बहाल। संवाद
उधमपुर। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही मुसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर रखा था लेकिन मंगलवार को मौसम पूरा दिन साफ रहा। जिसके चलते लोगों में राहत नजर आई है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों लगातार बारिश और कई इलाकों में बादल फटने की घटनाओं से लोगों के बीच ड़र का माहौल बना हुआ था। प्रशासन ने भी एहतियात के तौर पर प्रभावित जिलों में स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया था। बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव, भूस्खलन और सड़कें धंसने की घटनाएं हुई। गंभीर हालात उन इलाकों में बने रहे जहां बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
खराब मौसम और सड़कें बंद होने के कारण लोग अपने घरों में ही रहने को मजबूर थे। आखिरकार मंगलवार को तेज धूप के साथ आसमान साफ नजर आया और धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। लगातार प्रभावित हो रहा जनजीवन पटरी पर लौटता नजर आया।अब मौसम में सुधार को देखते हुए साफ-सफाई और मरम्मत के कामों को तेजी से किया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्रों की आपूर्ति धीरे-धीरे बहाल की जा रही है और सड़कों पर यातायात भी सामान्य होते दिख रहा है। लेकिन बीते दिनों की घटनाओं के कारण लोगों में सतर्कता अभी भी बनी हुई है। प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि जरूरत पड़ने पर ही घर से निकले और प्रभावित क्षेत्रों में भी निगरानी बनाए हुए है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर सोमवार को बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई इलाकों में भूस्खलन और शूटिंग स्टोन की वजह से यातायात व्यवस्था लगातार प्रभावित रही। जिसके चलते जगह-जगह मलबा हटाने और राहत कार्य के काम को भी जारी रखा गया। मंगलवार को मौसम साफ होने पर राजमार्ग पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही सुचारू रही। छोटे से बढ़े सभी वाहनों को जम्मू और कश्मीर के बीच दोनों से आवाजाही की अनुमति दी गई थी।