{"_id":"667376f69251d3adbd090779","slug":"udhampur-summer-vecation-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-112102-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से चार दिन के लिए बंद रहेगा बाजार : जितेंद्र बरमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से चार दिन के लिए बंद रहेगा बाजार : जितेंद्र बरमानी
Thu, 20 Jun 2024 05:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। गर्मी की छुटि्टयों के चलते शहर में 21 से 24 जून तक दुकानें बंद रहेंगी। यह जानकारी व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष जितेंद्र बरमानी ने दी है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पहले ही सभी ट्रेड एसोसिएशन से विचार -विमर्श कर फैसला लिया गया है।
उन्होंने कहा कि पहले बारी-बारी से दुकानों को बंद रखा जाता था। लेकिन, इस बार सभी दुकानदारों ने एक साथ गर्मी की छुटिटयों के लिए कारोबार बंद रखने का निर्णय लिया है। अगर कोई दुकानदार इस आदेश का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। हालांकि, अंतिम संस्कार जैसी आपात स्थिति के लिए लोगों को सामान देने के लिए पंसारी और कपड़ा कारोबारी कुछ समय के लिए दुकान खोल सकते हैं। दवा दुकानें बारी-बारी से बंद रहेंगी। इस बार जिम एसोसिएशन भी उक्त चार दिनों के लिए अपने जिम बंद रखेंगे।