फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, sprots, vollyball

Udhampur News: वॉलीबाल में हीरानगर, खो-खो में रामबन की टीम ने मारी बाजी

Mon, 26 Aug 2024 03:18 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Mon, 26 Aug 2024 03:18 PM IST
विज्ञापन
udhampur, sprots, vollyball
भारतीय विद्या मंदिर उच्च विद्यालय नैनसू में प्रांत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। संत ईश्वर भारतीय विद्या मंदिर उच्च विद्यालय नैनसू उधमपुर में रविवार को भारतीय शिक्षा समिति जम्मू-कश्मीर विद्या भारती की ओर से आयोजित 35वें प्रांत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। अंतिम दिन हुए खेल मुकाबलों में वॉलीबाल में हीरानगर, खो-खो में रामबन की टीम विजय रही।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जगदीश पराशर व सम्मानित अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य सागर ने हिस्सा लिया। वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हीरानगर और तलवाड़ा के बीच खेला गया, जिसमें हीरानगर की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

खो खो में रामबन ने भद्रवाह को हरा कर ट्राफी जीती। वहीं, कबड्डी में अंबफला जम्मू की टीम को हरा कर रामबन की टीम का दबदबा रहा। मुख्य अतिथियों ने विजेता टीमों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का नार्थ जोन खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। अध्यक्ष ने कहा कि विद्यालय के स्टाफ ने भी बहुत अच्छा सहयोग से प्रतियोगिता को सफल बनाया। इस मौके पर महामंत्री भारतीय शिक्षा समिति जम्मू-कश्मीर हरि भूषण, प्रभारी विजय कुमार, विद्यालय अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, खेलकूद संयोजक कुलदीप सिंह और संयोजक कुलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed