{"_id":"66e35d6062f81aeb2f02dcc5","slug":"udhampur-sports-vollyball-championship-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-115316-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: अंडर-17 में भारतीय विद्या मंदिर और अंडर-14 में रख बडाली स्कूल वॉलीबाल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: अंडर-17 में भारतीय विद्या मंदिर और अंडर-14 में रख बडाली स्कूल वॉलीबाल चैंपियन
Fri, 13 Sep 2024 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
स्पोटर्स कांउसिल की ओर से भारतीय विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। स्पोटर्स कांउसिल की ओर से भारतीय विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल में वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें अंडर-14 आयु वर्ग में हाई स्कूल बडाली रख और अंडर 17 में भारतीय विद्या मंदिर की टीमों ने खिताब अपने-अपने नाम किए।
टूर्नामेंट का आयोजन सुभाष स्टेडियम के प्रबंधक प्रभारी विकास डोगरा की देखरेख में मेरा युवा मेरा गौरव गतिविधि के तहत किया गया। इसमें गवर्नमेंट हाई स्कूल बडाली रख के हेडमास्टर चमन लाल बतौर मुख्य अतिथि और भारतीय विद्या मंदिर की प्रिंसिपल रेणू शर्मा विशेष अतिथि थीं।
अंडर 14 आयु वर्ग में भारतीय विद्या मंदिर और हाई स्कूल रख बडाली के बीच में फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें बडाली की टीम ने 2-1 से जीत हासिल की। अंडर-17 में भारतीय विद्या मंदिर ने जेके पब्लिक स्कूल को 2-0 से हराया। विजेता टीमों को अतिथियों ने पुरस्कार से सम्मानित किया।