फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, sports, trial

Udhampur News: जूडो व कबड्डी के मुकाबले के लिए खिलाड़ियों का चयन

Wed, 21 Aug 2024 02:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 21 Aug 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
udhampur, sports, trial
अंडर-19 वर्ग में कबड्डी के लिए 213 और जूडो में नौ खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सुभाष स्टेडियम में अंडर-19 लड़कों और लड़कियों के लिए आयोजित जिला स्तरीय अंतर स्कूल प्रतियोगिता और ट्रायल मंगलवार को संपन्न हुए। इसमें जूडो और कबड्डी के मुकाबले भी करवाए गए। कबड्डी में करीब 213 और जूडो में दो लड़कों सहित दो लड़कियों ने हिस्सा लिया।
डीसी सलोनी राय के नेतृत्व में जिला युवा सेवाएं और खेल अधिकारी रोमेश चंद्र मिश्रा की निगरानी में कबड्डी और जूडो में आगामी डिविजनल लेवल अंतर जिला प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का चयन हुआ। जूडो अंडर-19 के 50 किलो भार वर्ग में आर्यन शर्मा, 55 किग्रा में कुंदन, 60 किग्रा में मोहम्मद समीर, 66 किग्रा में सुरेश सिंह, 73 किग्रा में नरेश सिंह, 80 किग्रा में शिवांश सिंह का चयन हुआ।
विज्ञापन

जूडो अंडर-19 गर्ल्स के 48 किलो भार वर्ग में दीपा देवी और 53 किलो में सुहानी सत्याल का चयन हुआ है। इस मौके पर विभाग के अनीता गोस्वामी, सोमदेव खजूरिया, रमेश चंदर, संजीव कुमार, करुण मगोत्रा, जतिन सेठी, घनीम अख्तर, संजीव खजूरिया, जसविंदर सिंह, जतिन सेठी, अंशू ब्रत खन्ना और विपिन फोत्रा ने भी अहम भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-19 बॉयज कबड्डी में ये खिलाड़ी चयनित
कबड्डी अंडर-19 बॉयज में हायर सेकेंडरी स्कूल रामनगर के सनी कुमार, हायर सेकेंडरी स्कूल बडोला के ध्रुव शर्मा, बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर के सुनील शर्मा, हायर सेकेंडरी स्कूल बटल वालियां के दीपक कुमार, हायर सेकेंडरी स्कूल सुधमहादेव के अविनाश डोगरा, हायर सेकेंडरी स्कूल धमनोट के मचैल सिंह, हायर सेकेंडरी स्कूल चिनैनी के आर्यन शर्मा, बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर के सुमित मन्हास, हायर सेकेंडरी स्कूल लांदर के मोहम्मद असलम, इंदिरा मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल रठियान के कन्हैया शर्मा और राहुल सिंह का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed