{"_id":"66a6ae65a321d4c36d054bc4","slug":"udhampur-sports-meet-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-113550-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: अंडर-14 कबड्डी में केवी भद्रवाह, अंडर-17 में केवी एक उधमपुर चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: अंडर-14 कबड्डी में केवी भद्रवाह, अंडर-17 में केवी एक उधमपुर चैंपियन
Mon, 29 Jul 2024 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Mon, 29 Jul 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
दो दिवसीय 53वीं केवीएस क्षेत्रीय खेल मीट 2024 का समापन
प्रदेश के 23 केंद्रीय विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
बॉयज अंडर-14 और 17 वर्ग की कबड्डी और वॉलीबाल की प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। उधमपुर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एक उधमपुर में दो दिवसीय 53वीं केवीएस क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2024 का रविवार को फाइनल मुकाबलों के साथ समापन हो गया। इसमें जम्मू क्षेत्र के 23 स्कूलों ने भाग लिया। बॉयज अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग के तहत कबड्डी और वॉलीबाल की प्रतियोगिताएं हुईं।
अंडर-14 कबड्डी प्रतियोगिता मेंं केवी भद्रवाह ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, केवी लखनपुर दूसरे और केवी कठुआ तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 कबड्डी मैच में केवी एक उधमपुर पहले, केवी सांबा दूसरे और केवी भद्रवाह तीसरे स्थान पर रहा।
केवी बारामुला को अंडर-14 वॉलीबाल मैच का विजेता घोषित किया गया। अंडर-17 वॉलीबाल में केवी एक उधमपुर पहले, केवी दो उधमपुर दूसरे और केवी सांबा तीसरे स्थान पर रहा। समापन समारोह में विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
समारोह में सेवानिवृत्त प्रिंसिपल, राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी एवं केवी एक उधमपुर के पूर्व छात्र सुनील शर्मा, राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अश्वनी शर्मा, वॉलीबाल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अशोक पाधा और राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी भीम सेन मुख्य रूप से मौजूद रहे।