{"_id":"663d2ac195ad02938e0c04d6","slug":"udhampur-sports-cricket-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-110441-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: एपीएस धार रोड बना टी20 क्रिकेट चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: एपीएस धार रोड बना टी20 क्रिकेट चैंपियन
Fri, 10 May 2024 01:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 10 May 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
उत्तरी कमान अंतर विद्यालय प्रतियोगिता के फाइनल में एपीएस रख मुट्ठी को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। उत्तरी कमान के तत्वावधान और आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) रख मुट्ठी की मेजबानी में अंतर विद्यालय टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में एपीएस धार रोड ने एपीएस रख मुट्ठी को 18 रन से शिकस्त देकर प्रतियोगिता अपने नाम की है।
प्रतियोगिता में एपीएस धार रोड, एपीएस उधमपुर, एपीएस रख मुट्ठी, एपीएस नगरोटा और एपीएस अखनूर की टीमों ने भाग लिया था। फाइनल मुकाबला एपीएस धार रोड और एपीएस रख मुट्ठी के बीच खेला गया। एपीएस धार रोड 18 रन से मुकाबला सहित प्रतियोगिता अपने नाम की। एपीएस धार रोड के खिलाड़ी अखिलेश कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। एपीएस धार रोड के चेयरमैन ब्रिगेडियर रोहित दास ने टीम को जीत की बधाई दी। प्राचार्या डॉ. ज्योति बड़याल ने विद्यालय टीम की उपलब्धि पर खेल शिक्षक और खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।