फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Shop Closed on Monday in City, Friday on Near by

Udhampur News: सोमवार को उधमपुर और शुक्रवार को आसपास के इलाकों में रहेगी संपूर्ण साप्ताहिक बंदी

विज्ञापन
Udhampur, Shop Closed on Monday in City, Friday on Near by
--श्रम विभाग ने आदेश को सख्ती से लागू करने का दिया निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। श्रम विभाग की तरफ से शहर और आसपास के इलाकों के सभी बाजारों में सभी दुकानों और प्रतिष्ठानों के लिए साप्ताहिक बंदी की सख्ती से पालन करने के निर्देश जारी किए है। इसके तहत विभाग ने दुकान एवं प्रतिष्ठान अधिनियम, 1966 की धारा 13(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए और श्रम विनियमों के अनुपालन एवं एकरूपता के हित में, नगर क्षेत्र की सीमा के अंतर्गत आने वाली सभी दुकानों एवं प्रतिष्ठानों पर सोमवार को साप्ताहिक बंदी दिवस के रूप में सख्ती से पालन करने का आग्रह किया है। इसके अतिरिक्त अन्य अधिसूचित क्षेत्र जैसे गढ़ी चोपड़ा शॉप, चिनैनी, रामनगर, कल्लर से राउंदोमेल, मनवाल रेहम्बल से टिकरी, जिब मोड़ से थाथी और घोरडी, शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी दिवस के रूप में पालन करेंगे।
विभाग अधिकारियों ने कहा कि सभी संबंधित दुकानदारों, व्यापारियों और व्यवसाय मालिकों को इस परिपत्र का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। किसी भी उल्लंघन पर कानून के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। श्रम निरीक्षक उधमपुर दुकान एवं प्रतिष्ठान अधिनियम, 1966 की धारा 13(1) के साथ-साथ इस परिपत्र का उचित कार्यान्वयन सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

-----------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इसको लेकर दुकानदारों का कहना है कि साप्ताहिक बंदी की पालना तभी सही तरीके से संभव है जबकि शहर के शाॅपिंग माल्स को भी बंद रखा जाए। महेश कुमार, अरूण शर्मा, दीपक गुप्ता व अन्य का कहना था कि आगे त्यौहारी सीजन शुरू हो रहा है और इससे ठीक पहले श्रम विभाग को साप्ताहिक बंदी की सख्ती से पालना करवाने की याद आ गई है। इसका सीधा फायदा उन तमाम शापिंग काॅम्पलेक्स वालों को पंहुचेगा जो साप्ताहिक बंदी के दौरान भी खुले रहते हैं।
-------------------------------------------------
साप्ताहिक बंदी कोई नई व्यवस्था नहीं हैं। दुकानदार स्वयं भी इसका पालन करते हैं लेकिन शहर में खुले शापिंग माॅल्स पर श्रम विभाग का कोई नियंत्रण नहीं हैं। इनके खुलने और बंद होने का कोई निर्धारित समय नहीं हैं। इससे शहर का सामान्य कारोबार प्रभावित होता है। इसलिए दुकानदारों की यही मांग है कि अगर सही तरीके से साप्ताहिक बंदी का पालन करवाना है तो शाॅपिंग माल्स से भी नियमों का पालन करवाया जाए क्योंकि कई जगहों पर तो इनके पास उचित पार्किंग तक की व्यवस्था नहीं हैं और गाड़ियां सड़कों पर लगी रहती हैं।--जितेंद्र बरमानी, अध्यक्ष व्यापार मंडल उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article