फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, security, VDG

Udhampur News: जिले के वीडीजी अब एसएलआर गन से करेंगे आतंकियों का सफाया

Fri, 23 Aug 2024 06:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 23 Aug 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
udhampur, security, VDG
बसंतगढ़ में आतंकी गतिविधियां बढ़ने के चलते गन देने के साथ ही दिया जा रहा प्रशिक्षण
विज्ञापन

उधमपुर में 2500 वीडीजी में से 50 फीसदी को मुहैया करवाए हथियार
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। आतंकवाद को कुचलने के लिए सरकार ने जिला में विलेज डिफेंस गार्ड (वीडीजी) से थ्री नट थ्री हथियार वापिस लेकर सेमी ऑटोमेटिक एसएलआर गन दी गई हैं। साथ ही उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
जिले में तकरीबन 2500 वीडीजी हैं, जिनमें से अभी तक 50 फीसदी को एसएलआर गन दी जा चुकी हैं। पांच महीनों से बसंतगढ़ में आतंकी गतिविधियां बढ़ने के बाद सरकार ने बसंतगढ़ व डुडू के वीडीजी को सेमी ऑटोमेटिक राइफलें देने का फैसला लिया था।
विज्ञापन

जिन वीडीजी को राइफल्स दी गई हैं उन्हें पुलिस व सीआरपीएफ की ओर से 15 दिन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मौजूदा समय में जिले के बसंतगढ़, डुडू, लाटी, सराड़, करलाह, पत्नीटॉप और खनेड़ के एसएलआर गन दी गई हैं। शेष को भी जल्द ही हथियार मुहैया करवाने के साथ ही प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed