{"_id":"667758c7d17c57c6430da4a4","slug":"udhampur-satyalta-panchyat-liyu-villege-water-problem-udhampur-news-c-202-1-udh1007-112208-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: लीयू गांव में गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: लीयू गांव में गहराया पेयजल संकट
Sun, 23 Jun 2024 04:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 23 Jun 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण दो किमी दूर बावलियों पानी ढोने को मजबूर
जल्द कदम नहीं उठाने पर दी सड़कों पर उतरने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सत्यालता पंचायत में लीयू गांव में कई दिनों से पानी की समस्या व्याप्त है, जिस कारण ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। हालांकि, लोग कई बार जलशक्ति विभाग को समस्या से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई पुख्ता कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीण इस भीषण गर्मी में दो किलोमीटर दूर बावलियों से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं। वहीं, जल्द कदम नहीं उठाने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।
हालांकि, विभाग की ओर से गांव में पानी की आपूर्ति के लिए पाइपें तो बिछाई हैं, लेकिन आपूर्ति नहीं हो रही है। पूर्व सरपंच यशपाल ने बताया कि हैरानी की बात है कि विभाग द्वारा सिर्फ पाइपें ही बिछाई गई हैं। आजतक क्षेत्र में पानी की आपूर्ति कहां से होनी है इसके बारे कुछ सोचा नहीं है। लोग काफी परेशान हो चुके हैं। रोजाना लोग दो किलोमीटर दूर स्थित बावलियों से पानी ढो रहे हैं। इससे उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है। कई बार विभाग के उच्च अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाने के साथ ही दफ्तर के चक्कर भी काटे चुके हैं। उन्होंने कहा कि जल्द पीने की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे।