{"_id":"687be30c8367457144031c5f","slug":"udhampur-rohit-kumar-amarnath-yatra-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-125410-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कंधों पर कांवड़ लेकर अमरनाथ यात्रा कर निकले लखीमपुर खीरी के रोहित उधमपुर पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कंधों पर कांवड़ लेकर अमरनाथ यात्रा कर निकले लखीमपुर खीरी के रोहित उधमपुर पहुंचे
विज्ञापन
उधमपुर। यूपी के लखीमपुर खीरी से कांवड़ लेकर श्री अमरनाथ यात्रा पर निकला तीर्थयात्री: व्हाट्सएप
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर में तीन जुलाई से जारी अमरनाथ यात्रा में बाबा बर्फानी के दर्शन की लालसा लिए देश के कोने-कोने से तीर्थ यात्री आस्था और श्रद्धा में मंत्रमुग्ध होकर पहुंच रहे हैं। हर किसी का अंदाज निराला नजर आ रहा है।
गाड़ियों से लेकर बाइक, साइकिल, पैदल और यहां तक कि स्केटिंग करते हुए भी शिवभक्त अमरनाथ यात्रा पर पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर खीरी के रोहित कुमार कंधों पर कांवड़ लेकर अमरनाथ यात्रा पर निकले हैं। रोहित कुमार तीन महीने और 26 दिन की यात्रा के बाद शनिवार को उधमपुर पहुंचे। यहां से गुजरते हुए उन्होंने बातचीत की और आगे रवाना हो गए।
उन्होंने बताया कि अब तक वह 7000 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके हैं। लगभग चार महीने पहले वह घर से श्री अमरनाथ और श्री रामेश्वरम की पैदल यात्रा पर निकले थे। उन्होंने कहा कि मन में भोलेनाथ के दर्शन की लालसा के और कुछ नहीं है। न कोई चिंता न किसी तरह का डर है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अभी तक यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था के अच्छे प्रबंध नजर आए हैं। सभी भक्तों से यही निवेदन हैं कि बिना किसी चिंता के यात्रा करें।