{"_id":"669c2eb0cb4fcda1da0c1a1a","slug":"udhampur-ramnagar-protest-electricity-problem-udhampur-news-c-202-1-udh1002-113206-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बिजली की अघोषित कटौती पर लोगों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बिजली की अघोषित कटौती पर लोगों का फूटा गुस्सा
Sun, 21 Jul 2024 03:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
रामनगर कस्बे के लोगों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर जताया रोष
कदम नहीं उठाने पर बाजार बंद कर उग्र प्रदर्शन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। बिजली की अघोषित कटौती के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को रामनगर कस्बे के लोगों के सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने बिजली विभाग के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रोष जताया।
साथ ही चेतावनी दी है कि जल्द ही बिजली की अघोषित कटौती को बंद नहीं की गई तो रामनगर बाजार को बंद कर उग्र प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। शनिवार को वार्ड तीन के पूर्व पार्षद संजीव जंडयाल ने नेतृत्व में रोष रैली भी निकाली गई। इसमें बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की गई।
बाद में बिजली विभाग कार्यालय के बाहर उधमपुर-रामनगर सड़क पर करीब 15 मिनट तक प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बिजली कार्यालय में उच्च अधिकारी न होने पर कर्मचारियों से साथ कहा सुनी भी हुई। पूर्व पार्षद ने कहा बिजली विभाग मनमर्जी से अघोषित कटौती कर रहा है, जिसका खामियाजा कस्बे के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा खासकर उन दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिन दुकानदारों का व्यापार बिजली से चलता है। बिजली विभाग को अघोषित कटौती बंद करने से पहले लोगों को बताना चाहिए। बाद में एईई रामनगर से फोन पर बात हुई। पूर्व पार्षद ने कहा अधिकारियों ने बिजली की अघोषित कटौती नहीं करने आश्वासन दिया है। अगर फिर भी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो लोग बाजार बंद कर उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।