फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, ramnagar, health, awareness

Udhampur News: स्वास्थ्य विभाग का डायरिया रोको अभियान जारी

Mon, 29 Jul 2024 02:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Mon, 29 Jul 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
udhampur, ramnagar, health, awareness
रामनगर के बरमीन ने शिविर लगा कर लोगों को बताए बचाव के तरीके
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को ब्लॉक रामनगर के बरमीन में शिविर लगा कर लोगों को डायरिया से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान चिकित्सा टीम ने बरसात में पानी उबाल कर पीने और ओआरएस का सेवन करने की सलाह दी।
डाक्टरों ने बताया कि जितना हो सके बरसात के मौसम में खान-पान का ध्यान रखें। ज्यादातर लोग खाने पीने में परहेज न करने से डायरिया जैसी बीमारी की चपेट में आ जाते है। इससे उन्हें उल्टी, दस्त, पेट में दर्द होने के साथ ही संक्रमण होने का खतरा बना रहता है। साथ ही शरीर में पानी की मात्रा कम होने की संभावना रहती है।
विज्ञापन

इसलिए मौजूदा समय में जितना हो सके बाहर की खाने पीने वाली चीजों से परहेज करें। इस मौके पर डाक्टरों की टीम ने शिविर में आए लोगों में ओरआरएस के पैकेट व दवाइयां वितरित कीं। बीएमओ रामनगर डॉ. हरविंद्र सिंह ने बताया कि डायरिया रोको अभियान 31 जुलाई तक जारी है। इस दौरान ब्लॉक के हर क्षेत्र में शिविर लगा कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed