फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Rain, weather Change, Road Full of water

Udhampur News: दोपहर तक गर्म रहा मौसम, फिर बदली करवट और जमकर बरसे मेघा

विज्ञापन
Udhampur, Rain, weather Change, Road Full of water
पिट्टन बढ़ में बारिश के कारण सड़क पर नाले का पानी। 
- गलियों और सड़कों में जलभराव से लोगों का चलना तक हुआ दुश्वार
विज्ञापन

उधमपुर। दोपहर बाद शुरू हुई बारिश से शहर के विभिन्न स्थानों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सड़कें नहर में तबदील नजर आईं तो नाले-नालियों का गंदा पानी व कचरा जगह-जगह फैलता चला गया जिससे वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
रविवार की शुरुआत सुबह तेज धूप के साथ शुरू हुई जिसके बाद तापमान बढ़ने से गर्मी का पार भी चढ़ने लगा। दोपहर लगभग दो बजे तक लोगों को गर्मी ने परेशान किया तो उसके बाद मौसम ने एक दम से करवट बदली। आसमान पर बादल छा गए। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी के साथ बारिश ने भी गति पकड़ ली। लगभग 15 मिनट के भीतर शहर के अधिकतर इलाकों में नाले नालियों का गंदा पानी और कचरा सड़कों पर बहने लगा।
विज्ञापन

कई गलियां और सड़कें नहर में तबदील हो गई। खासकर शिव नगर, डाकबंगला, पिट्टन बढ़, त्रिकुटा नगर, दंदयाल सहित कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। जिसकी वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया और राहगीरों का सड़क पर चलना भी दुश्वार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर गंदगी फैलने से बदबू के कारण भी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के बीचोबीच से गुजर रहे पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह जलभराव की वजह से वाहन चालकों को भी अपने वाहन की रफ्तार कम करनी पड़ी। हालांकि कुछ घंटों के बाद मौसम साफ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed