{"_id":"66737664417f117f3e07a0d6","slug":"udhampur-protest-water-an-electricity-problem-udhampur-news-c-202-1-udh1007-112113-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बिजली व पानी की आपूर्ति नहीं होने पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बिजली व पानी की आपूर्ति नहीं होने पर फूटा गुस्सा
Thu, 20 Jun 2024 05:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
डबरेह के लोगों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर जताया रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के साथ लगते क्रिमची, मानसर व डबरेह में बिजली और पानी की समस्या व्याप्त है। इसके चलते बुधवार को परेशान लोगों ने पैंथर्स नेता तिरंतर सिंह के नेतृत्व में पीडीडी व जलशक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि क्षेत्रों में चार-पांच दिन बाद पानी की आपूर्ति हो रही है। साथ ही बिजली की अघोषित कटौती के चलते जीना मुहाल हो गया है। लोग कई किमी पैदल सफर कर पानी ढोने के लिए मजबूर हैं। इस संबंध में कई बार अधिकारियों को अवगत करवाया गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। पैंथर्स पार्टी के नेता ने प्रशासन और विभाग से जल्द समस्या के समाधान की मांग उठाई है। वहीं, कोई सुध नहीं लेने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है।