{"_id":"66cc4f9443865ad82a03d3fc","slug":"udhampur-protest-railway-workers-udhampur-news-c-202-1-udh1007-114604-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: ट्रैक मैन से मारपीट के विरोध में फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: ट्रैक मैन से मारपीट के विरोध में फूटा गुस्सा
Mon, 26 Aug 2024 03:19 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Mon, 26 Aug 2024 03:19 PM IST
विज्ञापन
कर्मियों ने रेलवे प्रशासन, जीआरपी और आरपीएफ के खिलाफ प्रदर्शन कर जताया रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
उधममपुर। शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन उधमपुर के मुख्य गेट पर रेलवे मजदूर संघ जम्मू ब्रांच के प्रधान नीलेश कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने रेलवे प्रशासन, जीआरपी व आरपीएफ के खिलाफ प्रदर्शन किया।
संघ के सदस्यों ने रोष जताते हुए बताया कि शनिवार को उधमपुर रेलवे स्टेशन में घटना हुई है यह निंदनीय है। स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ की स्थिति खराब है। कोई व्यक्ति यहां पर रोजाना आता है और उसने बिना किसी कारण के रवींद्र कुमार ट्रैक मैन से जीआरपी व आरपीएफ के जवानों की मौजूदगी में मारपीट की है।
ट्रैक मैन छुट्टी काटकर वापिस आ रहा था। ट्रेन से उतरते समय उस व्यक्ति से टकरा गया था। इस पर उक्त व्यक्ति ने बेरहमी से पीटने के बाद ट्रैक मैन को पुलिस के हवाले कर दिया। रेलवे परिसर में जो भी व्यक्ति आता है उसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने जीआरपी व आरपीएफ के एसएचओ को अपनी कार्यप्रणाली को दुरुस्त करने को कहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आगे से ऐसा न हो इसके लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है। अगर इस मामले में एक सप्ताह के भीतर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो संघ की ओर से इससे भी उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।