फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, police acadmy, course

Udhampur News: एडीजीपी ने दूर की प्रशिक्षु अधिकारियों की शंकाएं

Fri, 21 Jun 2024 02:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 21 Jun 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
udhampur, police acadmy, course
शेर-ए-कश्मीर अकादमी में हुआ संवाद सत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में वीरवार को 16वें बैच के उप पुलिस अधीक्षक (प्रोबेशनर) प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए एक संवाद सत्र हुआ। इसमें एडीजीपी एवं अकादमी निदेशक गरीब दास ने पशिक्षु अधिकारियों से बात की और उनकी शंकाओं को दूर किया। साथ ही परीक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

निदेशक ने प्रशिक्षु अधिकारियों को कानून पर पकड़ विकसित करने, पेशेवर अधिकारी बनने के लिए ज्ञान और कौशल हासिल करने पर जोर दिया। उन्हें बताया गया कि अकादमी ने सत्र के दौरान उन्हें गुणवत्ता प्रदान की है और अब उन्हें खुद को जमीन पर साबित करना है और देश की सेवा करनी है। संवाद के दौरान प्रतिभागियों को क्षेत्र की चुनौतियों और उनका प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए अपनाई जाने वाली रणनीति के बारे में भी जागरूक किया गया। निदेशक (प्रशासन) और सीपीओ एसकेपीएयू को सलाह दी गई है कि वे इनडोर या आउटडोर प्रशिक्षण के लिए आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त कक्षाएं लें। प्रश्न उत्तर सत्र के दौरान विभिन्न विषयों पर संभावित उप एसएसपी से फीडबैक भी लिया गया और अंतिम परीक्षा में सफलता के लिए उनके बीच परीक्षा संबंधी टिप्स भी साझा किए गए। इस अवसर पर उप निदेशक (आउटडोर) राजेश बाली, उप निदेशक (प्रशासन) रमनीश गुप्ता और सीपीओ राकेश संब्याल तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed