{"_id":"66a2d61cfee1dc544509c454","slug":"udhampur-pancheri-culture-chadi-yatra-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-113411-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: माता मचैल के दरबार के लिए 11वीं छड़ी यात्रा रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: माता मचैल के दरबार के लिए 11वीं छड़ी यात्रा रवाना
Fri, 26 Jul 2024 04:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 26 Jul 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
पंचैरी के कोटला से निकली यात्रा को दोमेल में पूर्व विधायक ने दिखाई हरी झंडी
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। मचैल माता की यात्रा शुरू होने के साथ ही वीरवार को पंचैरी तहसील की पंचायत बदौता के कोटला गांव से 11वीं छड़ी यात्रा निकाली गई। माता रानी के जयकारों और भजनों के बीच शहर के दोमेल चौक से पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
पंचायत बदौता के पूर्व सरपंच शमशेर सिंह ने बताया कि यह यात्रा पांच दिन की हैं। इसमें करीब 10 बसों में 600 श्रद्धालु शामिल हैं। इनमें पंचैरी, कट्टी, सदौता, बदौता, गलियोत, कुल्टियार के अलावा उधमपुर के श्रद्धालु हैं। 2013 में छड़ी यात्रा शुरू की गई थी। यह यात्रा कोटला गांव में स्थित मां चंडी के देवस्थान से शुरू होकर किश्तवाड़ के पाडर में पहुंचती है।