{"_id":"641b5d522f583f5068037d04","slug":"udhampur-news-udhampur-news-c-10-1-74693-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: अलगाववादी तत्वों के समूल नाश के लिए मां वैष्णो से की प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: अलगाववादी तत्वों के समूल नाश के लिए मां वैष्णो से की प्रार्थना
Thu, 23 Mar 2023 01:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 23 Mar 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में चैत्र के पहले नवरात्र में विश्व हिंदू परिषद केंद्र मार्गदर्शन मंडल सदस्य स्वामी दिनेश भारती ने हजारों की संख्या में सदस्यों के साथ पवित्र छड़ी लेकर कटड़ा पहुंचे। धारा 370 हटने के वाद व अलगाववादी तत्वों के समूल नाश सहित देश को तोड़ने वाले शरारती तत्वों के विनाश के लिए में के दरबार पर हाजिरी लगाने पहुंचे हैं, जहां उनका स्वागत विभिन्न सगठनों ने पुष्प वर्षा कर किया गया ।
स्वागत करने पहुंचे विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, सेवा भारती, दुर्गा वाहिनी, भारतीय जनता पार्टी के संगठनों के सदस्यों के साथ ही स्थानीय निवासियों ने ढोल बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित दुबे ने माता की चुनरी पहनाकर उनका स्वागत किया तो वहीं विभिन्न संगठनों के सदस्यों के साथ ही स्थानीय निवासी ने पुष्प वर्षा कर स्वामी दिनेश भारती का अभिनंदन किया। जम्मू से पहली बार पवित्र छड़ी लेकर धर्मनगरी पहुंचे भारती व उनके हजारों सदस्यों का कटड़ा के एशिया चौक पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर बोलते हुए भारती ने कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हट जाने के उपरांत अलगाववादी तत्वों के साथ ही देश विरोधी तत्वों व देश को तोड़ने वालों के समूल नाश को लेकर वह मां वैष्णो देवी के चरणों में नतमस्तक होने पवित्र छड़ी ले करजा रहे हैं। मां वैष्णो देवी से प्रार्थना करेंगे कि मां जगत जननी विश्व में सुख शांति के साथ ही देश को और ज्यादा मजबूत करने को लेकर अपना आशीर्वाद प्रदान करें। विभिन्न संगठनों के सदस्यों के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उनके साथ मां वैष्णो देवी के प्रथम पड़ाव दर्शनी ड्योढ़ी तक पैदल यात्रा की। वहां से स्वामी दिनेश भारती पवित्र छड़ी लेकर अपने हजारों सदस्यों के साथ मां वैष्णो देवी भवन के लिए रवाना हो गए । इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रांत संपर्क प्रमुख अजय शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह संगठन मंत्री करण सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर कार्यवाह संजय अरोड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित दुबे, नगर पालिका अध्यक्ष विमल इंदु, पार्षदताराचंद, रेनू बाला, ज्योतिषाचार्य पंडित रामेश्वर समोत्रा, स्वामी योगानंद, शिवकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।