{"_id":"68c1e646c91fefcf16036cbb","slug":"udhampur-news-road-connection-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-127288-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सड़क संपर्क, जलापूर्ति बहाली से स्वास्थ्य देखभाल तक प्रयास जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सड़क संपर्क, जलापूर्ति बहाली से स्वास्थ्य देखभाल तक प्रयास जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर। लाभार्थियों को रोग-विशिष्ट दवाइयां और आईईसी सामग्री वितरित करते स्वास्थ्य कर्मी। विभाग
Link Copied
उधमपुर। सड़क संपर्क मार्ग सहित जलापूर्ति ढांचे के सुधार को लेकर चल रहे कार्य प्रगति पर हैं। डीसी सलोनी राय के निर्देशानुसार आयुष स्वास्थ्य सेवा प्रबंधक कघोट की ओर से कौघा में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान लाभार्थियों को रोग-विशिष्ट दवाइयां और आईईसी सामग्री वितरित की गई। आंगनबाड़ी केंद्र लोअर ओमाड़ा में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान, प्रतिभागियों को स्वच्छता एवं सफाई, जलजनित रोगों की रोकथाम और टीबी की रोकथाम के उपायों के बारे में जागरूक किया। पोषण परियोजना उधमपुर के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता, सफाई, जल जनित रोगों की रोकथाम और संतुलित आहार के महत्व पर जागरूकता अभियान चलाया गया। सड़क संपर्क मार्ग को बहाल करने के लिए भी युद्धस्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। इनमें मुख्य रूप से कैंथगली से मोंगरी और रामनगर से बसंतगढ़ सहित माजुआ होते हुए चौकी-कटवाल्ट सड़क, लंगा से सेरमंजला और कोटलीबाला-ओस्सु सड़क पर जीर्णोद्धार कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।