{"_id":"5d2a39088ebc3e6cd50667a4","slug":"udhampur-news-jammu-kishmir-udhampur-news-jmu189301937","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैदान में पानी भरने से खिलाड़ी परेशान, कहा- उदासीन है काउंसिल का रवैया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैदान में पानी भरने से खिलाड़ी परेशान, कहा- उदासीन है काउंसिल का रवैया
Sun, 14 Jul 2019 02:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
स्टेडियम में पानी भरने से खिलाड़ी परेशान हो रहे हैं
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात की बारिश से शहर के सुभाष स्टेडियम की हालत पहले से भी ज्यादा खराब हो गई है। बारिश के बाद मैदान में पानी भर चुका है और खिलाड़ी भी पानी से भरे मैदान में खेलने को मजबूर हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि स्पोर्ट्स काउंसिल करीब एक वर्ष से मैदान की हालत सुधारने का काम कर रहा है, लेकिन काम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।
केंद्र सरकार की तरफ से मंजूर किए गए दस करोड़ की राशि से सुभाष स्टेडियम की हालत सुधारने का काम करीब एक वर्ष से किया जा रहा है। इस राशि से मैदान में जल निकासी की भी व्यवस्था करनी है, ताकि बारिश होने पर मैदान से सारे पानी की निकासी हो जाएगी, लेकिन आज तक यह काम स्पोर्ट्स काउंसिल नहीं कर सका है।
su
पिछले कुछ दिनों से हर रोज बारिश हो रही है और बारिश होने मैदान तालाब में तब्दील हो रहा है। मौसम साफ होने पर जब खिलाड़ी स्टेडियम में खेलने के लिए पहुंच रहे हैं तो उनको जमा हुए पानी के कारण काफी परेशानी हो रही है। खिलाड़ी मैदान का कोई सूखा हिस्सा तलाश कर अपना खेल खेलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
खिलाड़ियों का कहना था कि उनके पास खेलने के लिए केवल एक ही मैदान है और आज तक स्पोर्ट्स कांउसिल इसकी हालत को सुधार नहीं सका है। बारिश के दौरान खेलने के लिए इंडोर मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कांप्लेक्स तो तैयार कर दिया है, लेकिन इसको खिलाड़ियों के लिए खोला नहीं जा रही है। केंद्र सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च तो कर दिए हैं, लेकिन इसके बावजूद मैदान की हालत नहीं सुधरी है। उनकी परेशानी तो दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है।