फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur news jammu kashmir

जम्मू कश्मीर के पटनीटॉप में आज से शुरू होगा रोपवे

विज्ञापन
udhampur news jammu kashmir
पटनीटाप में चलने को तैयार रोपवे। - फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप फिर से गुलजार होने जा रहा है। टनल के चलते ज्यादातर वाहन टनल से ही चले जाते थे लेकिन गंडोला शुरू होने से पटनीटाप में सैलानियों की संख्या बढ़ेगी। हालांकि संगोत से पटनीटाप जाने के लिए देश के सबसे ऊंचे गंडोला का उद्घाटन अभी नहीं हुआ है लेकिन रविवार से इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। एक तरफ से जाने के लिए इसमें 12 से 15 मिनट का समय लगेगा।
विज्ञापन

60 मीटर की ऊंचाई से पटनीटाप के खूबसूरत देवदारों और उसके आसपास की खूबसूरती को गंडोले से निहारने के लिए स्थानीय लोग तो उत्सुक हैं ही, बड़ी संख्या में बाहर को लोगों ने भी ऑनलाइन बुकिंग करा रखी है।
विज्ञापन

32 लाख रुपये में निर्मित गंडोला की लागत 32 लाख रुपये है। संगोत में पहुंचने के बाद यात्रियों को एडवेंचर एक्टिविटी की सुविधा दी जाएगी। सभी सुविधाओं के रेट तय किए जा चुके हैं वहीं अमरनाथ यात्रियों को इसमें स्पेशल डिस्काउंट दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि अमरनाथ यात्रियों को दोनों ओर आने-जाने के लिए 900 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इसके लिए पंजीकरण पत्र होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों तरफ की सैर में खर्च करने होंगे 999 रुपये
गंडोले की सैर के लिए यात्रियों को एक तरफ का सफर करने में 849 रुपये अदा करने होंगे जबकि दोनों तरफ की यात्रा के लिए 999 रुपये लगेंगे। यदि कोई कंबो के तौर पर लेना चाहेगा तो उसमें रोपवे तथा जीपलाइन के लिए 1599 रुपये लगेंगे।

रोपवे के साथ मैजिक कारपेट तथा ट्यूबीन के लिए 1699 रुपये खर्च आएंगा। रोपवे के साथ मैजिक कारपेट और जीपलाइन के लिए 1799 रुपये खर्च होंगे। रोपवे और पूरी एक्टिविटी के लिए 2299 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed