फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur news, dc news

Udhampur News: ईद-मिलाद-उन-नबी की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

Fri, 05 Sep 2025 02:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 05 Sep 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
udhampur news, dc news
उधमपुर। ईद-मिलाद-उन-नबी की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए डीसी सलोनी राय की अध्यक्षता में जिला अधिकारियों की बैठक डीसी कार्यालय परिसर के कॉन्फ्रेंस हॉल में हुई। बैठक के दौरान तैयारियों में विशेष रूप से पेयजल आपूर्ति, निर्बाध बिजली आपूर्ति, प्राथमिक चिकित्सा, अग्नि सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण उपभोग्य वस्तुओं की उपलब्धता और अधिक कीमतों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ स्वच्छता पर विस्तृत चर्चा की गई। डीसी ने संबंधित विभागों को जिले में पर्याप्त जल आपूर्ति, प्राथमिक चिकित्सा, निर्बाध बिजली आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए। खाद्य पदार्थों की दरों और गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए, बाजार का नियमित निरीक्षण करने के लिए अधिकारियों की एक टीम गठित की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रार्थना सभाओं और विशेष प्रार्थना स्थलों पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जिला पुलिस को शहर के यातायात जाम वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त प्रेम सिंह, आईएएस प्रोबेशनर सीरत बाजी, सहायक आयुक्त राजस्व डॉ. उमेश शान और अन्य जिला अधिकारियों के अलावा नागरिक समाज के प्रतिनिधि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed