{"_id":"688fc1a99f827d106309c054","slug":"udhampur-neeta-devi-boutique-run-woman-empowerment-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-125969-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: प्रशिक्षण लेकर शुरू किया बुटीक, आज दूसरों को दे रहीं रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: प्रशिक्षण लेकर शुरू किया बुटीक, आज दूसरों को दे रहीं रोजगार
विज्ञापन
नीता देवी
-रामनगर की नीता देवी खुद आत्मनिर्भर बनीं, अब अन्य महिलाओं को कर रहीं जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई का प्रशिक्षण लेकर रामनगर की नीता देवी आज खुद का स्वरोजगार चला रही हैं। वह रामनगर में अपना बुटीक चला रही हैं। एक साल पहले उन्होंने प्रशिक्षण लिया था।
आज वह अच्छी-खासी आमदनी कमा रही हैं और आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। वह अपने बुटीक पर अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षण और रोजगार देकर उनकी आजीविका में सहायता कर रहीं हैं। नीता देवी का कहना है कि कभी उन्हें रोजगार की तलाश थी लेकिन अब रोजगार देने के काबिल बनकर काफी खुशी महसूस होती है। खुद के स्वरोजगार से न सिर्फ आत्मविश्वास बढ़ा है बल्कि जीवन में नई उर्जा का संचार हुआ है।
अब प्रयास यही है कि अपनी जैसी अन्य घरेलू महिलाओं को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित करें। वर्तमान के इस महंगाई के दौर में सिर्फ पुरुषों की कमाई पर निर्भर रहना उचित नहीं है। अगर महिलाएं भी घर परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में हाथ बंटाती हैं तो इससे आपके परिवार की स्थिति बेहतर से बढि़या हो सकती है। सरकार की तरफ से महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं। इनका लाभ लेकर कोई भी महिला घरेलू स्तर पर भी अपना स्वरोजगार शुरू कर सकती है।
विज्ञापन
प्रशिक्षण के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण जैसे संस्थान हरसंभव और निशुल्क सहायता प्रदान कर रहे हैं। जूट बैग, ज्वैलरी मैकिंग, सिलाई, ब्यूटी पार्लर, फास्ट फूड जैसे कई कोर्स निशुल्क उपलब्ध हैं जिनका प्रशिक्षण हासिल करने के बाद घर से ही स्वरोजगार शुरू हो सकता है।
नीता देवी का कहना है कि अन्य महिलाओं को भी यही संदेश है कि स्वयं को सशक्त बनाने के लिए स्वयं को स्वरोजगार बनाना बेहद जरूरी है। महिला सशक्तीकरण का उद्देश्य तभी हासिल होगा जब समाज की हर एक महिला आत्मनिर्भर होगी।