फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Navratra, Festival Season, Rush in Market

Udhampur News: नवरात्र के आगमन के साथ शुरू हुआ त्योहारी सीजन, बाजारों में बढ़ी रौनक

विज्ञापन
Udhampur, Navratra, Festival Season, Rush in Market
उधमपुर। बाजारों में नवरात्रि पूजन सामग्री की खरीददारी करते ग्राहक: संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। नवरात्र के शुभारंभ के साथ सोमवार को शहर में त्योहारी सीजन की भी शुरुआत हो गई। इससे बीते लगभग माह से बाजारों में छाया मंदी का दौर खत्म होकर खुशहाली में बदल गया है। सोमवार को बाजारों में चहल-पहल नजर आई।
इससे पहले बारिश, बाढ़ और भूस्खलन जैसी घटनाओं और फिर पितृ पक्ष के चलते बाजारों में सन्नाटा पसरा था। घरेलू खाने-पीने की वस्तुओं के अलावा केवल अत्यधिक जरूरी चीजों की खरीदारी के लिए ही लोग बाजारों में पहुंच रहे थे। इससे इलेक्ट्रानिक्स आइटम्स, बर्तन कारोबार और कपड़ा व्यापारी से लेकर वाहन एजेंसियों पर मंदी का असर साफ नजर आ रहा था। अब नवरात्र के साथ ही बाजार फिर से ग्राहकों से गुलजार हो उठे हैं।
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी की छूट, खुले रहे बाजार
कारोबारी पिछले घाटे से उबरने के साथ ही आगे अच्छे कारोबार की उम्मीद लगाए हुए हैं। बाजारों में साफ-सफाई, साज-सजावट और सामानों की खरीददारी पर विशेष आफर व छूट के विज्ञापन नजर आने लगे हैं। दुकानों पर लोग माता की चुनरी, नारियल, धूप, दीप, कपड़े, फल, मिष्ठान व अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी करने में व्यस्त नजर आए। त्योहारी सीजन की शुरूआत के साथ ही व्यापार मंडल के आग्रह पर सहायक श्रम आयुक्त की तरफ से साप्ताहिक बंदी में भी छूट दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सालभर इस मौके का रहता है इंतजार
स्थानीय कारोबारी बिल्लू शाह, अनिल अरोड़ा, विजय कुमार, अनिल शर्मा, महेश व अन्य का कहना है कि शारदीय नवरात्र ने बाजारों पर छाई मंदी के दौर को खत्म कर अब खुशहाली में बदल दिया है। नवरात्र की पूर्व संध्या से ही बाजारों में ग्राहकों की आवक में अचानक से भारी उछाल आ गया है। सालभर इस मौके का खास इंतजार रहता है।
---------------------------------

दुकानदारों ने की विशेष तैयारी : बरमानी
व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र बरमानी के मुताबिक मान्यता अनुसार नवरात्र का हर दिन शुभ मुहूर्त माना जाता है। इन दिनों में घरेलू इस्तेमाल की चीजों से लेकर घर, संपत्ति, वाहन की खरीदारी और विवाह, लग्न इत्यादि के लिए काफी शुभ माना जाता है। कारोबारी वर्ग सालभर बेसब्री से इंतजार करता है। इन दिनों में करोड़ों का कारोबार होता है। नवरात्र को लेकर बाजारों में दुकानदारों की तरफ से खास तैयारी की गई है। बाजारों में साफ-सफाई से लेकर परिवहन व्यवस्था में सुधार, साज-सजावट इत्यादि की विशेष व्यवस्था की गई है। ग्राहकों को लुभाने के लिए खास छूट और आफर भी शामिल हैं।
----------------
प्रशासन ने भी किए इंतज़ाम
बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी अन्य जरूरी बंदोबस्त के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी विशेष इंतजाम किए हैं। बैठक कर पहले से ही ट्रैफिक पुलिस को शहर के मुख्य बाजारों में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से भी मिठाई और खाद्य सामग्री की दुकानों का निरीक्षण शुरू कर दिया है ताकि मिलावटी सामान की बिक्री पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed