फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur Nagrik Manch, MLA Pawan Kumar, Honoured

Udhampur News: उधमपुर नागरिक मंच ने विधायक पवन कुमार का किया सम्मान

विज्ञापन
Udhampur Nagrik Manch, MLA Pawan Kumar, Honoured
अ​भिनंदन समारोह में अपने विचार रखते विधायक पवन गुप्ता। 
उधमपुर। उधमपुर नागरिक मंच समिति की तरफ से भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से उधमपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विधायक पवन गुप्ता के भारतीय जनता पार्टी के उपनेता प्रतिपक्ष नियुक्त होने के सम्मान में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

कार्यक्रम का नेतृत्व शाम सरूप कलसोत्रा, अश्वनी पाबा, दिनकर गुप्ता, धर्मवीर गुप्ता, सुरेश गुप्ता, सतपाल सल्लन एवं महेश बड्याल सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने किया गया।
विज्ञापन

इसमें बड़ी संख्या में समाजसेवियों, नागरिकों, व्यापारी वर्ग, पंचायत प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विधायक द्वारा विकास कार्यों पर अहम जानकारियां साझा की गई। अपने मुख्य भाषण में विधायक ने नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए उधमपुर में चल रहे महत्वपूर्ण विकास कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि उधमपुर शहर में वर्षों से चली आ रही पेयजल संकट की समस्या के समाधान के लिए 125 करोड़ की व्यापक जल योजना को स्वीकृति मिल चुकी है और उसका टेंडर हो चुका है। यह परियोजना हजारों परिवारों को स्थायी राहत प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा नगर परिषद कार्यालय भवन एवं बहुमंजिला पार्किंग निर्माण हेतु 19 करोड़ की योजना स्वीकृत है और इसका कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। यह परियोजना नगर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और नगर प्रबंधन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि गुप्ता ने न केवल ठप पड़ी योजनाओं को पुनर्जीवित किया बल्कि नए प्रोजेक्ट्स को भी समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा है। कार्यक्रम में शामिल विशिष्ट अतिथियों में डीडीसी चेयरमैन लाल चंद, डीडीसी सदस्य पूरन चंद एवं आशु शर्मा, पूर्व सरपंच, पंच माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed