{"_id":"68c310154ba1a8471d0a4fed","slug":"udhampur-mla-dr-sunil-bhardwaj-said-all-roads-of-ramnagar-open-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-127326-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर की सभी प्रमुख सड़कें बहाल : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर की सभी प्रमुख सड़कें बहाल : विधायक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। विधायक रामनगर डॉ. सुनील भारद्वाज के अथक प्रयासों और जिला प्रशासन एवं फील्ड कर्मचारियों की दिन-रात की मेहनत से रामनगर नगर और अधिकांश गांवों में सड़कें और आवश्यक सेवाएं पुनः चालू कर दी गई हैं।
हाल ही में हुई लगातार वर्षा से भूस्खलन, भू-धंसाव और मिट्टी कटाव की व्यापक तबाही हुई जिससे हजारों मकान, सड़कें, बिजली लाइनें, पानी की पाइपलाइनें, इंटरनेट कनेक्टिविटी, फसलें और खेत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए। पहले ही दिन से डॉ. भारद्वाज भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अमले के साथ राहत, बचाव एवं पुनर्वास कार्यों में जमीनी स्तर पर सक्रिय रहे।
सिर्फ़ 15 दिनों में मुख्य सड़कें, संपर्क मार्ग, बिजली, इंटरनेट और जलापूर्ति को पुनः चालू कर दिया गया, जिससे जनता को बड़ी राहत मिली। डॉ. भारद्वाज ने जनता को आश्वस्त किया कि प्रभावित परिवारों को हर संभव वित्तीय व प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने स्वयं हर प्रशासनिक खंड का दौरा कर क्षतिग्रस्त मकानों और प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया तथा एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस व जिला अधिकारियों के साथ नियमित बैठकें कीं।
विज्ञापन
उन्होंने भारतीय सेना व वायुसेना का विशेष आभार व्यक्त किया, जिन्होंने बसंतगढ़ व डुडू क्षेत्रों में खाद्यान्न पहुंचाने और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को हेलिकॉप्टर द्वारा जीएमसी उधमपुर, जीएमसी जम्मू व एसएमजीएस अस्पताल जम्मू तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। साथ ही ज़िला व तहसील प्रशासन घर-घर सर्वे कर क्षति का आकलन कर रहा है और प्रभावित परिवारों को अस्थायी राहत हेतु तंबू व तरपाल वितरित किए जा रहे हैं।
पीडब्ल्यूडी व पीडीडी विभाग ने दिन-रात काम करके भूस्खलन हटाया, सड़कें खोलीं और बिजली आपूर्ति बहाल की। राहत व पुनर्वास कार्य अभी भी जारी हैंं। डॉ. भारद्वाज ने जनता से सतर्क रहने की अपील करते हुए उन्हें चौबीस घंटे उपलब्ध रहने का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी विभागों को निर्बाध सेवाएं देने और जनता की कठिनाई को न्यूनतम करने के निर्देश दिए। सरकार ने क्षति मूल्यांकन व राहत वितरण की औपचारिकताओं को सरल कर दिया है ताकि प्रभावित परिवारों को शीघ्र आर्थिक मदद मिल सके।
उन्होंने जनता, व्यापारी वर्ग, स्वयंसेवी संगठनों और सरकारी एजेंसियों से इस कठिन समय में आगे आने की अपील की और पुनः आश्वासन दिया कि कोई भी प्रभावित परिवार पीछे नहीं छोड़ा जाएगा। हर परिवार को घर, संपत्ति व रोज़गार के पुनर्निर्माण हेतु सरकारी सहायता व मुआवज़ा उपलब्ध कराया जाएगा। क्षतिग्रस्त सरकारी भवनों, विद्यालयों, पुलों, नालों व दीवारों का आकलन जारी है और उन्हें शीघ्र दुरुस्त किया जाएगा।