{"_id":"68979bff0d43e99082010d98","slug":"udhampur-missing-person-found-police-taken-action-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-126169-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: लापता व्यक्ति को खोजकर परिवार से मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: लापता व्यक्ति को खोजकर परिवार से मिलाया
विज्ञापन
मजालता। काफी दिनों से लापता व्यक्ति को परिवार से मिलाते पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। एक बहुचर्चित गुमशुदगी के मामले में दीपक कुमार पुत्र स्वर्गीय तुला राम निवासी सैल कौरी बैर को पुलिस ने सुरक्षित ढूंढ कर शनिवार को उसे परिवार से मिला दिया। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 22 जुलाई 2025 को मजालता थाने में दर्ज कराई गई थी।
परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग दीपक के लापता होने से बेहद चिंतित थे। तत्परता से कार्रवाई करते हुए मजालता थाने की पुलिस टीम ने एक व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। उन्नत तकनीकी विश्लेषण और अथक शारीरिक प्रयासों के संयोजन से पुलिस ने दीपक कुमार का पता लगा लिया। परिवार ने उधमपुर पुलिस के त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया है जो उक्त मामले को सुलझाने में सहायक साबित हुई।
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दीपक कुछ निजी कारणों से घर से निकला था। उचित कानूनी औपचारिकताओं के बाद अब वह अपने परिवार से मिला है।