{"_id":"68a0f877a775e5ec2e0c770f","slug":"udhampur-minor-died-tawi-river-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-126394-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: तवी नदी में नहाने गए बालक की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: तवी नदी में नहाने गए बालक की डूबने से मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर/चिनैनी। चिनैनी की नगूलता पंचायत में शुक्रवार को तवी नदी में नहाने गए एक बालक की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। तलाश पूरी होने पर जब उसे बाहर लाया गया तो उसकी सांसें थम चुकी थीं।
मृतक की पहचान अक्षय कुमार (14) पुत्र किकर कुमार निवासी नगूलता के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक अक्षय अपने कुछ दोस्तों के साथ तवी नदी में नहाने गया था। वहां गहरे पानी में उतरने पर वह डूब गया। दोस्तों ने मदद का प्रयास किया और स्थानीय लोगों को भी इकट्ठा किया लेकिन जब तक उसे बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी।
उल्लेखनीय है कि गर्मी और बरसात में इस तरह की घटनाओं की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से नदी-नालों में तैराकी पर पाबंदी लगाई गई है लेकिन इसके बावजूद इस आदेश से अनजान कुछ युवा गर्मी से निजात पाने के चक्कर में नदी-नालों में नहाने पहुंच जाते हैं और फिर इस तरह के दुखद हादसों का शिकार बनते हैं।
विज्ञापन
प्रशासन ने अभिभावकाें से भी अपील की है कि अपने बच्चों पर नजर रखें और उन्हें नदी-नालों की तरफ न जाने दें।