फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, lepord attack, bhartnagar

Udhampur News: भरत नगर में तेंदुए ने बछड़े को किया घायल, लोगों में दहशत

Mon, 29 Jul 2024 02:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Mon, 29 Jul 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
udhampur, lepord attack, bhartnagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। शहर के वार्ड पांच के भरत नगर इलाके में तेंदुए ने एक बछड़े को घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्रवासियों में दहशत है। यह घटना शनिवार मध्य रात्रि की है।
स्थानीय निवासी रूपाली शर्मा व अन्य ने बताया कि रात करीब 12 बजे शोर सुनकर घर से बाहर निकले। लाइट जलाकर चारों तरफ देखा, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं दिखाई दिया। इसके बाद लाइट बंद कर अंदर चले गए। लेकिन, कुछ मिनट बाद ही दूसरे घर से फोन आया कि किसी जानवर ने हमला कर बछड़े को घायल कर दिया है।
विज्ञापन

बछड़े के मालिक राजेश शर्मा ने बताया कि बछड़े के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब बाहर आए तो पशु बाड़े से कोई जानवर भागता हुआ नजर आया। बाड़े में देखा तो बछड़ा लहूलुहान था। उसके गले पर तेंदुए के पंजों और दांतों के निशान नजर आ रहे थे। पीछे की दोनों टांगों और इसके ऊपरी हिस्सों को लहूलुहान कर दिया था। उसे घसीट कर ले जाने का प्रयास किया था। बछड़े पर हमला तेंदुए ने किया है। इसलिए वन्य जीव विभाग से मांग है कि तेंदुए को जल्द पकड़ा जाए। घनी आबादी वाले इलाके में तेंदुए का हमला काफी चिंताजनक है। यह बच्चों और आम लोगों के लिए भी खतरा है। इसलिए, मामले का संज्ञान लेकर जल्द कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed