फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Land Slide, Dalah Mohalla, Houses in Danger

Udhampur News: भूस्खलन से दलाह मोहल्ले के मकानों के गिरने का बना खतरा

विज्ञापन
Udhampur, Land Slide, Dalah Mohalla, Houses in Danger
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। बारिश के चलते शहर के वार्ड 18 के अंतर्गत आते दलाह मोहल्ले में हो रहे भूस्खलन से करीब 10 मकानों के गिरने का खतरा पैदा हो गया है। मोहल्ले वासियों ने बताया कि पहाड़ी पर बसे मोहल्ले के एक तरफ गहरी खाई है और बारिश के चलते खाई की तरफ धीरे-धीरे भूस्खलन होने लगता है।
यह सिलसिला 2020 से शुरू हुआ है और हम तभी से प्रशासन से इस खतरे का समाधान करने की गुहार लगा रहें हैं, लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं हो पाने के कारण अब यह खतरा काफी ज्यादा बढ़ गया है। इससे मोहल्ले के लगभग 10 घर हाई रिस्क में आ गए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निशा देवी अकुंश सिंह, लक्ष्मी देवी व अन्य ने बताया कि बारिश के चलते बीती रात लगभग साढे 10 बजे के आसपास यहां मुख्य रास्ते के साथ फिर से भूस्खलन हुआ है। इससे मोहल्ले की मुख्य गली के गिरने के साथ ही इसके पीछे मोहल्ले के लगभग 10 घरों के भी गिरने का डर पैदा हो गया है। अगर भूस्खलन अधिक होता है तो यह पूरा मोहल्ला, जो यहां बसा हुआ है वह सारा का सारा नीचे आ सकता है। गली में लगा बिजली का खंभा भी जमीन से लगभग पूरा उखड़ चुका है और सिर्फ तारों के सहारे अटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हाेंने बताया कि इसको लेकर हम लगातार प्रशासन से समाधान की मांग कर रहें हैं और साल 2023 में इसके लिए एस्टीमेट तैयार कर प्लान और फंड भी मंजूर किया गया था लेकिन बाद में काम शुरू होने से पहले ही उस फंड को किसी और काम में इस्तेमाल कर दिया गया था। अभी इस समय हो रही भारी बारिशों के चलते मोहल्ले के सभी परिवार काफी डर के साये में हैं और इसको लेकर हमने प्रशासन को भी अवगत कराया है। सरकार से भी यही अपील है कि जल्द से जल्द हमारी समस्या का समाधान कर राहत दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed