{"_id":"667b4c0a18fc224ab409b2e6","slug":"udhampur-kokun-mandi-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-112326-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 192 कीट पालकों ने बेची सात क्विंटल से ज्यादा कोकून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 192 कीट पालकों ने बेची सात क्विंटल से ज्यादा कोकून
Wed, 26 Jun 2024 04:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Wed, 26 Jun 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
सेरिकल्चर विभाग के कार्यालय परिसर में मंडी सातवें दिन भी रही जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सेरिकल्चर विभाग कार्यालय के परिसर में कोकून मंडी जारी है। मंगलवार को सातवें दिन 192 कीट पालकों ने 7065.3000 किलोग्राम कोकून बेची है। इसके लिए उन्हें 2941358.65 रुपये आमदनी हुई है। उच्चतम बोली 1421 रुपये और औसत बोली 1248 रुपये रही।
सात दिनों में अब तक 52260.750 किलोग्राम कोकून बेची जा चुकी है। इससे कीट पालकों ने 20387245.05 रुपये की आय हुई है। विभाग के अधिकारी राजीव गुप्ता ने बताया कि मंडी लगातार जारी है। अभी तक इस साल की उच्चतम बोली 1600 रुपये रही है। गुणवत्ता के आधार पर दाम में उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन फिर भी सरकार की तरफ से कोकून का औसतन मूल्य 800 रुपये निर्धारित करने से उत्पादकों को इस बार अच्छा मुनाफा मिल रहा है। विभाग की तरफ से मंडी में कीट पालकों की सुविधा के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं।
पूर्व बीडीसी चेयरमैन ने दौरा कर स्थिति का लिया जायजा
मंडी के दौरे पर पहुंची ब्लाॅक घोरड़ी की पूर्व बीडीसी चेयरमैन आरती शर्मा ने कीटपालकों से बातचीत की और कोकून के दामों के बारें में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि इस बार औसत दाम निर्धारित करने से कीट पालक काफी खुश हैं। सरकार ने जिले में कोकून उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कई लाभकारी योजनाएं शुरू की हैं, जिनका उत्पादकों को काफी लाभ मिल रहा है। खासकर, ग्रामीण महिलाएं को आत्मनिर्भर बनाने में कोकून उत्पादन काफी अहम भूमिका निभा रहा है।