फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, kistwad, culture, machel yatra

Udhampur News: मां चंडी के जयकारों से गूंजा पाडर, मचैल तक हो रही जय जयकार

Fri, 26 Jul 2024 04:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 26 Jul 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
udhampur, kistwad, culture, machel yatra
मां मचैल की पसिद्ध 43 दिवसीय यात्रा शुरू, पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दरबार में लगाई हाजिरी
विज्ञापन

10 दिन बाद खुले मंदिर के कपाट, आज होगा जागरण
संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। जम्मू संभाग सहित किश्तवाड़ की प्रसिद्ध मचैल माता की 43 दिवसीय वार्षिक यात्रा वीरवार से शुरू हो गई है। पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दरबार में हाजिरी लगा कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश सहित परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। किश्तवाड़ से पाडर सहित मचैल माता का दरबार जयकारों से गूंज रहा है।
यात्रा शुरू होने से पूरे क्षेत्र में जयकारे गूंज रहे हैं। वीरवार को मंदिर के कपाट खुटे। इस दौरान उपायुक्त डॉ देवांश यादव और एसएसपी अब्दुल क्यूम ने मां चंडी के दर्शन किए। उनके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग व पूर्व मंत्री व यूटी महासचिव सुनील कुमार शर्मा ने भी दरबार में हाजिरी लगाई। उपमंडल पाडर की तहसील मचैल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब रहे कि 10 दिन बाद माता के दरबार के कपाट खुले हैं। वीरवार सुबह मंदिर के पुजारी मनोज कुमार ने पूजा-अर्चना के बाद कपाट खोलते ही माता के दर्शन भी शुरू हो गए। जम्मू -कश्मीर सहित अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां चंडी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की कतारें देखी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को जिला मुख्यालय से 50 से अधिक वाहन गुजरे, जो गुलाबगढ़ में रुकेंगे। पर्यटन विभाग ने जिला प्रशासन के सहयोग से मचैल मेंं दो दिवसीय माता के जागरण का आयोजन किया है। इसमें माता के भगत व प्रसिद्ध गायक चमन लहरी सहित अन्य स्थानीय कलाकार भी मां की महिमा का गुणगान कर रहे हैं। मचैल यात्रा की पूर्व संध्या पर भी गुलाबगढ़ में जागरण हुआ था। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया था। यह जागरण हर वर्ष गुलाबगढ़ में यात्रा के पूर्व आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed