फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur jammu kashmir

उधमपुर में रजिस्ट्री को लेकर वकीलों को प्रदर्शन

विज्ञापन
udhampur jammu kashmir
उधमपुर कोर्ट में नारेबाजी करते वकील। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। भूमि पंजीकरण का अधिकार राजस्व विभाग को सौंपे जाने विरोध में बार एसोसिएशन की ओर से शनिवार को कामकाज ठन रख प्रदर्शन करते हुए सरकार से इस प्रस्ताव को बदलने की मांग की। बार एसोसिएशन के प्रधान जेडी सलाथिया ने कहा कि सरकार ने भूमि की रजिस्ट्री करने का अधिकार कोर्ट से छीन कर राजस्व विभाग को सौंप दिया है। इससे भ्रष्टाचार में वृद्धि होने सहित आम लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि इससे वकीलों की आय पर भी प्रभाव पडे़गा। उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन की ओर से सरकार से इस प्रस्ताव को वापस लेने के लिए आग्रह किया गया था लेकिन सरकार ने वकीलों के मांग की अनदेखी करते हुए इस फैसले को लागू करने का आदेश जारी कर दिया है जो हमें कतई मंजूर नही है। उन्होंने कहा कि वकीलों की समस्याओं को देखते हुए सरकार को तुरंत इस फैसले में बदलाव कर पुराना नियम लागू किया जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस फैसले के विरोध में जम्मू बार एसोसिएशन भी काम छोड़ो हड़ताल कर रही है जिसका वह पूरी तरह से समर्थन करते हैं। उनकी अगली रणनीति के तहत अपना हड़ताल को जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed