{"_id":"5db358898ebc3e0130773b8d","slug":"udhampur-jammu-kashmir-udhampur-news-jmu1959806103","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर खूब हुई खरीददारी बर्तनों के साथ आभूषणों की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर खूब हुई खरीददारी बर्तनों के साथ आभूषणों की खरीदारी
विज्ञापन
धनतेरस को लेकर बर्तन व आभूषणों की दुकानों पर पहुंचे ग्राहक।
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। धनतेरस पर पावन देविका नगरी में शुक्रवार को बर्तनों के साथ सोने व चांदी के आभूषणों की खूब खरीदारी हुई। दुकानों में सुबह से लेकर दोपहर तक ग्राहकों की भीड़ लगी रही। उधमपुर के मेन बाजार, चबूतरा बाजार, मुखर्जी बाजार, गोल मार्केट रात तक गुलजार रहे। शाम के समय तो बाजार में इतनी ज्यादा भीड़ थी कि बाजार कई हिस्सों में जाम की स्थिति पैदा हो गई और पुलिस को यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
धनतेरस पर्व पर सुबह से ही दुकानें दुल्हन की तरह सज कर तैयार नजर आ रही थीं। बर्तन विक्रेता सुबह से ही अपने कारोबार में व्यस्त नजर आए। दुकानदारों ने बताया कि ग्राहकों को ज्यादातर मनपसंद बर्तनों में फैंसी आइटम ही पसंद आ रही थी। शहर व ग्रामीण इलाकों के लोग पारंपरिक खरीदारी भी कर रहे थे। खरीदारी के लिए राशि निकालने के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों पर स्थित एटीएम पर भी सुबह से शाम तक लोगों की भीड़ लगी रही। कई एटीएम तो शाम तक राशि भी खत्म हो गई। खरीदारी करने के लिए बाजार पहुंची सुमन देव, कृष्णा देवी व अन्य कई महिलाओं ने बताया कि धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इसलिए वह शुभ मुहूर्त में सोने की अंगूठी, गणेश लक्ष्मी वाले चांदी के सिक्के व अन्य घरेलू वस्तुओं की खरीदारी कर रही हैं।
स्वर्णकारों की गहनों की दुकानों पर दोपहर के बाद लोग पहुंचे। आभूषणों व लक्ष्मी, गणेश की प्रतिमा व सोने चांदी वाले सिक्के की बहुत ज्यादा मांग की गई। महिलाओं ने सोने के गहने भी बहुत ही चाव के साथ खरीदे। वहीं शाम के समय बाजार में वाहनों की संख्या इतनी अधिक बढ़ गई कि मुखर्जी बाजार, मेन बाजार, गोल मार्केट में कई बार जाम की स्थित बनी रही, इसके अलावा वाहनों की संख्या बढने के कारण पैदल चलने वालों को भी स्थान नहीं मिल रहा था। पुलिस को भी दिन भर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रयास करते देखा गया।
विज्ञापन
शहर में सुबह से रात तक रहे सुरक्षा के कड़े प्रबंध
धनतेरस पर बाजार में बढ़ी भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने शहर के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर रखे थे। शहर में जखैनी, सुभाष चौक, गोल मार्केट में पुलिस के साथ सीआईएसएफ के जवान तैनात किए गए थे। जोकि हर आने जाने वाले पर नजर रखे हुए थे।