{"_id":"6674c2dc093920e9a2020064","slug":"udhampur-health-teams-medical-camp-sudhmahadeve-mela-udhampur-news-c-202-1-udh1007-112125-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सुधमहादेव मेले में चिकित्सा शिविर लगाने के लिए टीमें रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सुधमहादेव मेले में चिकित्सा शिविर लगाने के लिए टीमें रवाना
Fri, 21 Jun 2024 05:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 21 Jun 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। चिनैनी तहसील के सुधमहादेव में 21 जून से तीन दिवसीय ऐतिहासिक मेला शुरू होगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तीन स्थानों सुधमहादेव, गौरीकुंड और मानतलाई में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों के लिए गठित टीमें वीरवार को रवाना हो गई हैं।
इन टीमों के साथ ही एंबुलेंस का भी प्रबंध किया गया है। मेले के दौरान बड़ी संख्या में प्रदेश सहित अन्य राज्यों के श्रद्धालु भोले बाबा के मंदिर में शीश नवा कर गौरीकुंड में स्नान करते हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तीन स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए हैं। इनमें कोई भी श्रद्धालु निशुल्क जांच करवाने के साथ ही दवाइयां भी ले सकता है। उप मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यासीन ने बताया कि मेले के लिए बनाई गई टीमें सुधमहादेव के लिए रवाना हो गई हैं। श्रद्धालुओं की हर सुविधा का ध्यान रखा जाएगा।