{"_id":"66c3e00b6ffef8bef20908a4","slug":"udhampur-health-awareness-udhampur-news-c-202-1-udh1007-114375-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: इंचा गांव में लोगों को डायरिया से बचाव के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: इंचा गांव में लोगों को डायरिया से बचाव के लिए किया जागरूक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। रामनगर ब्लॉक में पड़ते इंचा गांव में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से डायरिया रोेको अभियान के तहत जागरूकता शिविर लगाया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने क्षेत्र के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने और पानी को उबाल कर उपयोग करने के लिए कहा।
डाक्टरों की टीम ने लोगों को ओआरएस का अधिक से अधिक मात्रा में सेवन करने के लिए भी कहा। लोगों को बताया कि जब तक स्वच्छता का ध्यान नहीं रखेंगे, तब तक डायरिया से पूरी तरह बचाव मुश्किल है। टीम में शामिल चिकित्सकों ने कहा कि विभाग की ओर से दो महीनों से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद लोग डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। लोगों को सावधानियों को गंभीरता से लेना होगा, क्योंकि इस समय बरसात का मौसम है। बावलियों का पानी भी दूषित हो जाता है। दूषित पानी के उपयोग से बचना चाहिए। इसके अलावा स्वच्छता पर ध्यान देना चाहिए। इस दौरान लोगों को ओआरएस के पैकेट व दवाइयां भी दी गईं।